डीपफेक वीडियो पर आई आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया आलिया भट्ट ने हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया इवेंट में अभिनेत्री, हार्ट ऑफ स्टोन के अनुभव से लेकर अपनी आगामी फिल्म जिगरा तक के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं इसी दौरान अभिनेत्री ने अपने वायरल डीपफेक वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी आलिया ने कहा, 'कहने को बहुत कुछ है, मुझे ऐसा लगता है कि जहां अच्छा है वहां बुरा भी हो सकता है अभिनेत्री ने जोड़ा, 'एआई कुछ व्यवसायों के लिए चीजें खोल सकता है, और यह दूसरों के लिए हानिकारक हो सकता है' आलिया ने जारी रखा, 'लेकिन जैसा कि हम इसे बेहतर ढंग से समझते हैं, मुझे यकीन है कि लोगों की सुरक्षा के लिए कानून बनेंगे' सीटिए