अमर उजाला
Wed, 29 November 2023
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं
दोनों को चाहने वाले हजारों की संख्या में हैं और वे इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आलिया या रणबीर में से किसी के भी फैंस उन्हें दूसरे के नाम से पुकारे जाने से नाराज हो सकते हैं?
अगर नहीं सोचा तो बता दें ऐसा हुआ है
दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट के फैंस पैपराजी पर जमकर भड़के
वजह यह थी कि पैपराजी आलिया भट्ट को 'रणबीर कपूर की पत्नी' कहकर पूकार रहे थे
पैपराजी का ऐसा करना आलिया के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी
नेटिजन्स का कहना है कि आलिया सिर्फ रणबीर की पत्नी नहीं हैं, वह एक सफल अभिनेत्री भी हैं
ऐसे में आलिया अपनी पहचान रखती हैं और उन्हें उनके नाम से भी बुलाया जा सकता है
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वह आलिया भट्ट हैं…कभी राहा की मां कभी आरके की पत्नी.. क्या लगा रखा है ये'
बॉबी की अदाकारी देख महेश बाबू के हाथ से छूटा फोन