इंटरनेट पर खलबली मचा रहा आलिया का फोटोशूट आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है आलिया ने फोटोशूट के लिए अजीबो-गरीब पोज दिए हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं सामने आईं हालिया तस्वीरों में आलिया बुरी तरह से चिल्लाती दिखी हैं, उनके हाव-भाव देख फैंस हैरान हो गए हैं इस फोटोशूट में आलिया अजीब तरीके से झुक-झुककर तस्वीरें क्लिक करवाती दिख रही हैं कुछ यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं, 'कमर में दर्द है क्या?', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छे लग रहे हो, लेकिन आपके पोज कुछ समझ नहीं आ रहे' ----