अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए जश्न की एक झलक साझा की।
फिल्म के सेट पर निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली का जन्मदिन मनाया गया।
आलिया ने संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तस्वीर साझा की।
फिल्म के सेट पर यह दोहरे जश्न का माहौल था, जिसमें विक्की की 'छावा' की सफलता का जश्न भी मनाया गया।
एक अन्य तस्वीर में विक्की कौशल को केक काटते हुए देखा गया।
आलिया ने कैप्शन में लिखा- हमारे निर्देशक जादूगर सर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए रात की शूटिंग से एक छोटा ब्रेक और हमारी गंगू को भी 3 की शुभकामनाएं।
विक्की कौशल के लिए बहुत-बहुत जयकार और तालियां, जिन्होंने 'छावा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, चलो अभी पार्टी खत्म... वापस शूटिंग पर।
शाहिद कपूर के जन्मदिन पर पत्नी मीरा ने लुटाया प्यार