राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'ब्रह्मास्त्र' की जीत पर झूमीं आलिया

अमर उजाला

Fri, 16 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम: @aliaabhatt

वर्ष 2022 के 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'ब्रह्मास्त्र' ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji

'ब्रह्मास्त्र' को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक और एनिमेशन, विजुअल्स इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji

अब फिल्म की नायिका आलिया भट्ट ने इस बड़ी उपलब्धि पर अपना उत्साह और गर्व जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आज आलिया भट्ट ने 'ब्रह्मास्त्र' की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत का जश्न इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आधिकारिक विजेता पोस्टर शेयर करके मनाया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

पोस्टर मूल रूप से धर्मा प्रोडक्शंस ने पोस्ट किया था, उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी प्रमुख लोगों को टैग किया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम: @Aliaabhatt

उन्होंने टीम की सामूहिक उपलब्धि के लिए अपनी खुशी और प्रशंसा व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण कैप्शन लिखा
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

आलिया भट्ट और टीम ने फैंस का आभार जताते हुए कैप्शन में लिखा- केवल प्यार और रोशनी

Image Credit : इंस्टाग्राम: @Aliaabhatt

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गदगद हुईं नीना गुप्ता, साझा की खुशी

इंस्टाग्राम
Read Now