आलिया ने रॉयल पिंक साड़ी में जीता दिल , आदर ने 'मेरा वाला डांस' पर लूट ली महफिल आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आदर जैन और आलेखा आडवाणी की शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में आलिया ने अपनी रॉयल पिंक साड़ी को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने हल्दी सेरेमनी का भी एक झलक दिखाई, जिसमें उनकी मां सोनी राजदान उनके साथ थीं। आलिया ने शादी के जश्न के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कुछ खूबसूरत पल भी कैप्चर किए। इन तस्वीरों ने फैंस को पूरी तरह से कर दिया है। आलिया की इस पोस्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक खास तस्वीर में आदर जैन अपनी दुल्हन के लिए 'मेरा वाला डांस' गाने पर थिरकते हुए नजर आए। उनकी एनर्जी और डांस मूव्स ने हर किसी का दिल जीत लिया। एंटर