अमर उजाला
Mon, 3 March 2025
वरुण धवन और आलिया भट्ट शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'दुल्हनिया' सीरीज में काम कर चुके हैं।
आलिया-वरुण 2014 की 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 2017 की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आए।
वहीं, फैंस अब 'दुल्हनिया 3' में भी वरुण और आलिया को देखना चाहते हैं, जिस पर खुद अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी।
फिल्म की तीसरी सीरीज पर काम चल रहा है, लेकिन अब तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।
हाल ही में आयोजित फैंस मीट सेशन में आलिया ने प्रशंसकों के सवालों के मजेदार जवाब दिए, जिनमें से एक इस फिल्म के बारे में भी था।
फैंस ने आलिया ने 'दुल्हनिया 3' के बारे में पूछा और कहा कि उन्हें वरुण के साथ फिर काम करना चाहिए।
इस पर आलिया ने कहा कि हां, लेकिन स्क्रिप्ट भी तो होनी चाहिए। इस पर फैंस ने भी चुटकी ली और कहां- वो हम फैंस बना लेंगे।
इस बात से आलिया चौंक गईं और हंसते हुए बोलीं कि यह एक अच्छा आइडिया है और ऐसा पहली बार होगा।
आलिया ने फैंस से आगे कहा कि आप सब मिलकर एक स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिखते? यह सच में शानदार होगा, चलो करते हैं।
अनारकली सूट में दिखा सोनाक्षी सिन्हा का किलर लुक