अब ऐसी दिखती हैं 'मेड इन इंडिया' की सिंगर अलीशा चिनॉय अलीशा चिनॉय आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 18 मार्च 1965 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था अलीशा फेमस भारतीय पॉप सिंगर हैं, वह हिंदी सिनेमा में बतौर प्लेबैक सिंगर भी काम कर चुकी हैं चिनॉय ने तमाम पॉप गाने गाए, जिनमें जादू, बेबी डॉल, आह अलीशा, मैडोना, कामसूत्र और मेड इन इंडिया शामिल हैं हिंदी सिनेमा में चिनॉय को बप्पी लहरी ने पहला मौका दिया था, उन्होंने 1980 में मिलकर कई हिट गानों में काम किया अलीशा ने बप्पी लहरी के साथ डांस डांस, कमांडो (फिल्म), गुरु (फिल्म), लव लव लव जैसे गाए चिनॉय ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में करिश्मा कपूर, स्मिता पाटिल, मंदाकिनी, श्रीदेवी, जूही चावला, माधुरी दीक्षित आदि एक्ट्रेस के लिए गाने गाए अलीशा ने कई फेमस म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम किया, जिनमें अनु मलिक, आनंद मिलिंद, राजेश रौशन शामिल हैं सिंगर का कजरारे सॉन्ग काफी हिट रहा था अलीशा ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए, जो उन्हें मेड इन इंडिया सॉन्ग के लिए मिले, वह उनका सबसे फेमस पॉप सॉन्ग है उन्होंने अनु मलिक के साथ टीवी पर Indian idol 3 और Star Ya Rockstar जैसे रियलिटी शोज भी जज किए अलीशा चिनॉय ने 1986 में अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी रचाई थी, आठ साल बाद दोनों अलग हो गए थे फेमस पॉप सिंगर इतने वक्त में काफी ज्यादा बदल गई हैं काफी समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद साल 2022 में चमकेगा इंडिया गाने से सिंगर ने वापसी की थी Alisha Chinai