'पुष्पा' फिल्म की इन गलतियों पर आपकी नजर पड़ी क्या?

अमर उजाला

Sat, 22 January 2022

Image Credit : Instagram

चलिए हम आपको गिनाते हैं अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की 5 बड़ी गलतियां...

Image Credit : Instagram

पुष्पा का खास दोस्त केशव पहले तो वैन का दरवाजा नहीं खोल पाता है और फिर अगले ही सीन में नई मारुति वैन चलाकर ले जाता है, अब जरा सोचिए जिसे वैन का दरवाजा खोलना नहीं आता वो वैन चलाकर कैसे आ सकता है। 

Image Credit : Instagram

पुष्पा पुलिस से बचते हुए ट्रक उड़ाकर एक गड्ढे में गिराता है। पुष्पा जिस गड्ढे में ट्रक फेंकता है वो गड्ढा सड़क के किनारे ही होता है तो क्या पुलिस को सड़क किनारे इतना बड़ा गड्ढा नहीं दिखा। 

Image Credit : Instagram

जब पुष्पा श्रीनू के साले मोगलिस को पानी में मारता है तो वहां पानी में मोटरसाइकिल भी घुमाता है जबकि नदी में बड़े-बड़े पत्थर मौजूद होते हैं अब जरा सोचिए पत्थरों के बीच पानी में बाइक को गोल गोल घुमाना साइंस के किस नियम से होगा।

Image Credit : Instagram

फिल्म पुष्पा का सबसे बड़ा ब्लंडर है उस सीन में जहां पुष्पा लाल चंदन की लकड़ियों को पानी में फेंकता है। लाल चंदन एक ऐसी लकड़ी होती है जिसका छोटे से छोटा टुकड़ा भी पानी में डूब जाता है। लेकिन फिल्म में दिखाया जाता है कि लट्ठे के लट्ठे नदी में तैरते चले जा रहे हैं। 

Image Credit : Instagram

एक सीन में पुष्पा को ट्रक के बोनट पर बैठकर घूमता हुआ दिखाया गया है। सीन में ट्रक घूमे जा रहा है लेकिन ट्रक के अंदर जब कोई ड्राइवर ही नहीं है तो ट्रक कैसे घूम रहा है भैया...

Image Credit : Instagram

वेस्टर्न लुक में निधि झा की कातिल अदाएं

nidhi jha instagram
Read Now