लेडी बॉस लुक में छाईं शरवरी वाघ, लोग कर रहे जमकर तारीफ शरवरी वाघ ने हाल ही में अपने स्टाइल से सबको चौंका दिया। ग्रे सूट पैंट और काली टाई में वह बेहद क्लासी लग रही थीं। लाल बेल्ट ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। एक फोटो में कुर्सी पर बैठकर उन्होंने कॉन्फिडेंट अंदाज में पोज दिए। एक तस्वीर में उन्होंने सोफे पर लेटकर अपनी कातिलाना मुस्कान के साथ पोज देते हुए लोगों का दिल जीत लिया। शरवरी के इस फैशन सेंस को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शरवरी जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। एंटर