खुल जा सिम सिम' ने बदली अमन की किस्मत मशहूर अभिनेता और एंकर अमन वर्मा का आज जन्मदिन है, अमन का जन्म 11 अक्तूबर 1977 को हुआ था अमन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में सीरियल 'पचपन खंभे लाल दीवारें' से की थी इसके बाद अमन को स्टार प्लस के चर्चित गेम शो 'खुल जा सिम सिम' होस्ट करते हुए देखा गया था, इससे उनके करियर को रफ्तार मिली अमन वर्मा को असली पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी अमन ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया और साल 1999 में आई 'संघर्ष' से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था अमन 'प्राण जाए पर शान न जाए', 'अंदाज', 'बागवान', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' और 'बाबुल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं ----