गुल पनाग ने पिता को दिया कामयाबी का क्रेडिट अमर उजाला संवाद 2023 में सोमवार को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग ने अपने पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग के साथ शिरकत की मनोरंजन की दुनिया के साथ गुल पनाग राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं वहीं कार्क्रम के दौरान गुल पनाग ने अपने करियर पर बात की और अपनी पूरी कमियाबी का श्रेय अपने पिता को दिया गुलनाग ने कहा, 'मैं यहां तक अपने पिताजी की वजह से पहुंची हूं', उनका अनुशासन मैंने अपनाया है, लक्ष्य का पीछा करना मैंने इन्हीं से सीखा है गुल पनाग ने अपने बच्चों पर परवरिश को लेकर कहा दबाव हमेशा रहता है, दबाव में किस तरह दिमाग ठंडा रखते हुए ऑपरेट करना है यही सीखने लायक है सेना के माहौल ने हमें अनुशासन दिया, मेरे पिता ने वह अनुशासन हम पर कायम रखा, इनका अनुशासन मेरे लिए सबसे बड़ी सीख है बच्चों के लिए रोल मॉडल बनना जरूरी है, आपको उदाहरण बनना होगा, तभी बच्चा सीखेगा और यह सब मैंने अपने पिता से सिखा है मनोरंजन