सावन में सारा अली खान पर चढ़ा शिव भक्ति का रंग अभिनेत्री सारा अली खान ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की, इंटरनेट पर सारा अली खान की विडियो वायरल हो रही है एक्ट्रेस सारा अली खान गुरुवार को कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए सारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक स्थल पर जाने की फोटो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी लुभाती भी हैं सारा अली खान शिव की भक्त हैं, वह कई बार शिव के दर्शन करने देश के कोने कोने में पहुंचती हैं 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद सारा अली खान अमरनाथ की यात्रा करने पहुंची हैं वहीं, एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं, जहां वह खूबसूरत पहाड़ों के बीच पोज देती दिख रही थीं मनोरंजन