इस साल देओल परिवार पर हुईं खुशियों की बरसात देओल परिवार के लिए ये साल बेहद खास रहा है, हर सदस्य की झोली में खुशियों की बरसात हुई है घर के प्रथम सदस्य धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दमदार रोल में नजर आए, उनका किसिंग सीन खूब चर्चा में रहा सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया ईशा देओल को शॉर्ट फिल्म एक दुआ' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया सनी देओल के बड़े बेटे करण ने द्रिशा आचार्य के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की, तो राजवीर ने फिल्म 'दोनों' के जरिए अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया अब साल के जाते-जाते बॉबी देओल भी पूरी तरह छा गए हैं, एक दिसंबर को रिलीज होने वाली 'एनिमल' में उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है --------