तीन पीढ़ियों से इस रेस्तरां का दीवाना है अंबानी परिवार देश के सबसे अमीर खानदान अंबानी परिवार की हर बात निराली है अंबानी परिवार अक्सर चर्चाओं में बना रहता है कभी उनके ड्रेस की चर्चा होती है तो कभी उनकी महंगी चीजों की लेकिन आज हम आपको अंबानी परिवार के पसंदीदा रेस्तरां के बारे में बताने जा रहे हैं अंबानी फैमिली को स्वाति स्नैक्स नामक एक रेस्तरां पसंद है इस बात का खुलासा रेस्तरां की मालकिन आशा झावेरी की बायोग्राफी से हुआ है इस रेस्टोरेंट में ज्यादातर गुजराती व्यंजन मिलते हैं और ये अंबानी फैमिली के खान-पान से मेल खाता है खाली मुकेश अंबानी ही इस रेस्तरां के दीवाने नहीं हैं बल्कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी भी इसका खाना पसंद किया करते थे ..