जरूर कोई बात है! फिर साथ नजर आए पलक-इब्राहिम इन दिनों बी-टाउन में पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अफेयर के चर्चे हैं हालांकि, दोनों ने इस बारे में अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है, रिलेशनशिप की अटकलों के बीच दोनों को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है हाल ही में पलक और इब्राहिम रविवार की रात साथ में एक पार्टी में शिरकत करने पहुंचे स्ट्रैपलेस ब्लू मिनी ड्रेस में पलक तिवारी कयामत ढाती नजर आईं वहीं, व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में इब्राहिम भी डैशिंग लुक में नजर आए दोनों को साथ में घूमते देख एक बार फिर इनके अफेयर की खबरों को हवा मिल गई है --