मोहनलाल के फैन हैं अमित साध, साथ काम करने की जताई इच्छा अमित साध टीवी और बड़े पर्दे का मशहूर चेहरा हैं उन्हें अब तक कई बड़े स्टार के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जा चुका है हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह सुपरस्टार मोहनलाल के फैन है उन्होंने मोहनलाल के साथ काम करने की इच्छा जताई है अभिनेता ने मोहनलाल की तारीफ करते हुए उन्हें पावरफुल परफॉर्मर बताया है बता दें कि अमित इन दिनों बाइक से पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क