बिग बी के जन्मदिन का जश्न, जलसा के बाहर उमड़ा फैन्स का हुजूम शहंशाह अमिताभ बच्चन बुधवार, 11 अक्टूबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं बिग बी का जन्मदिन बेहद खास होना तो है लेकिन इस बार कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होगा, बस परिवार के सदस्यों के साथ डिनर प्लानिंग है अपने जन्मदिन के अवसर पर बिग बी अपने घर के बाहर खड़े फैन्स से मिले और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया एक्टर ने फैंस हाथ हिलाकर फैंस का उत्साह बढ़ाया और तमाम फैंस ने भी बिग बी को उनके स्पेशल डे की की शुभकामनाएं दीं वहीं, सभी फैन्स से मिलने के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "आपका आशीर्वाद मेरा सौभाग्य है!" मनोरंजन