इस वजह से नंगे पैर फैंस से मुखातिब होते हैं बिग बी अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं बिग बी ने बर्थडे के मौके पर देर रात फैंस को सरप्राइज दिया अमिताभ बच्चन के घर के बाहर हजारों लोग इकट्ठा हुए थे और जिनसे मिलने के लिए बिग बी जलसा के बाहर आए थे महामानक जब भी जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं तो वह नंगे पांव ही अपने चाहने वालों से मुलाकात करते हैं अक्सर लोग इस बात का जवाब जानने के लिए बेताब रहते हैं, लेकिन अब आखिरकार बिग बी ने खुद इस वजह से का खुलासा कर दिया है बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'वो मुझसे पूछते हैं 'कौन नंगे पैर प्रशंसकों से मिलने जाता है'? मैंने उनसे कहा- मैं जाता हूं, आप नंगे पैर मंदिर जाते हैं... मेरे फैंस रविवार को मेरे लिए मंदिर होते हैं, तुम्हे उससे कोई प्रॉब्लम है? मनोरंजन