जब शूटिंग के दौरान गंभीर हादसों के शिकार हुए सितारे अमिताभ बच्चन आज एक बड़े हादसे का शिकार हुए हैं, यह हादसा प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर हुआ है हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए बिग बी को चोट आई है, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है कई बार फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट करते हुए फिल्मी सितारों की जान पर बन आती है, इससे पहले भी कई स्टार्स घायल हो चुके हैं फिल्म 'दूल्हा मिल गया' (2010) की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के कंधे में गहरी चोट लगी थी, आज भी उनके कंधे का दर्द परेशान करता है फिल्म 'वॉन्टेड' के एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान सलमान खान भी घायल हो गए थे फिल्म 'बोल बच्चन' फिल्म में एक सीन के दौरान जब अभिषेक रिक्शे में जा रहे थे तो गिरने से उनके हाथों और कंधों में चोटें आईं फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के एक सीन में जॉन भी बाल-बाल बचे थे, गोली जॉन की गर्दन को छूती हुई निकली थी, इसके बाद उनके काफी खून बहा अमेरीकी शो 'क्वाटिंको' की शूटिंग के दौरान फिसल कर गिरने से प्रियंका के सिर पर चोट आई, जिसके तुरंत बाद उन्हें न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में ले जाया गया था इससे पहले अमिताभ बच्चन भी फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए थे, मुश्किल से उनकी जान बची थी एक बार फिर बिग बी पर मुसीबत आई है, देश-दुनिया में फैंस दुआएं कर रहे हैं, दुआएं असर करेंगी और बिग बी जल्द स्वस्थ होंगे -----------