अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने एक पुराने इंटरव्यू के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के बेटे हैं।
अनुपमा चोपड़ा के शो पर अगस्त्य नंदा ने कहा था कि उन्हें बिना एक्टिंग स्कूल जाए ही फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया। जबकि वह इस मौके के हकदार नहीं थे। इस बात को लेकर ही सोशल मीडिया पर अगस्त्य नंदा को ट्रोल होना पड़ रहा है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये स्टार किड्स अलग से कोई नेपोवुड क्यों नहीं बना लेते हैं।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अगस्त्य नंदा की तुलना उनके मामा अभिषेक बच्चन से भी की। अभिषेक को भी स्टार किड होने का फायदा शुरुआती फिल्मों में मिला था।
अगस्त्य नंदा की बात करें तो उनकी पहली फिल्म ‘आर्चीज’ ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें उनके साथ सुहाना खान भी नजर आईं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अगस्त्य और सुहाना खान इन दिनों डेट कर रहे हैं। दोनों को अकसर साथ देखा जाता है। लेकिन अब तक इस जोड़े ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है।
क्यों कवि बने आयुष्मान खुराना? फैंस ने अभिनेता की कविता को सराहा