'जलसा' के बाहर फैंस से हाथ जोड़कर मिले बिग बी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस देशभर में फैले हैं बिग बी के यही फैंस हर रविवार को उनकी एक झलक पाने के लिए 'जलसा' के बाहर जमा होते हैं आज भी अमिताभ के फैंस 'जलसा' के बाहर खड़े होकर उनका नाम चिल्ला रहे थे अमिताभ ने अपनी रविवार की परंपरा को बरकरार रखा और 'जलसा' के बाहर आकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया बिग बी की एक झलक पाने के लिए जलसा के पास सैकड़ों लोग जमा नजर आए अमिताभ जिप्ड स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्राउजर और बीनी कैप पहने नजर आ रहे हैं बिग बी ने अपने फैंस से बातचीत भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ...