नेवी वॉरशिप से अमिताभ बच्चन ने साझा की तस्वीरें, सेना को किया सलाम

अमर उजाला

Thu, 31 July 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)- SrBachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट और कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह इंडियन नेवी के वॉरशिप पर नजर आ रहे हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)- SrBachchan

अपनी तस्वीरों के साथ अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट भी साझा की है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘आप हमारी सेनाओं की ताकत के बारे में सुनते हैं। आप हमारे उन सैनिकों की वीरता की कहानियां सुनते हैं जो हम सबके लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं।’ 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)- SrBachchan

फिर अमिताभ बच्चन युद्ध में इस्तेमाल होने वाले जहाजों का जिक्र करते हुए लिखते हैं, ‘आप उन जहाजों की खोज और जानकारी हासिल करते हैं जो युद्ध में लड़ते हैं, जिससे कि आप और मैं चैन की नींद सो सकें।’ 


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)- SrBachchan

अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं, ‘आप हमारे योद्धाओं के समर्पण और दृढ़ संकल्प पर हैरान होते हैं और अपने घर आराम के लिए लौटते हैं। जबकि वह आपकी शांति और अस्तित्व के लिए लड़ते हैं।तब आप हमारे योद्धाओं के वीरतापूर्ण कार्यों को समझते हैं और उनके बारे में सोचते हैं।’ 


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)- SrBachchan

अमिताभ पोस्ट में भावुक होकर लिखते हैं, ‘राष्ट्र के लिए उनके अथक योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। मैं बहुत कुछ सीखकर वापस आया हूं।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

वह अपने भारतीय होने पर गर्व करते हैं और पोस्ट में आखिर में लिखते हैं, ‘मैं भारत का नागरिक हूं और उन लोगों के प्रति सम्मान और गर्व से भरा हूं जो हमारे लिए अपना सबकुछ समर्पित करते हैं। भारत माता की जय।’  

Image Credit : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम@actorprabhas

सिजलिंग लुक में नजर आईं हुमा कुरैशी, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम@iamhumaq
Read Now