शहंशाह की मालदीव को सलाह, बोले- 'अब पछताए होत क्या...!' अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी बात अलग अंदाज में रखते हैं पिछले दिनों मालदीव के मंत्रियों के दिए बयान की वजह से भारत और मालदीव के रिश्ते में काफी खटास आ गई है बॉलीवुड के सितारे मालदीव के विरोध में सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं आज अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि यह ट्वीट मालदीव के लिए है अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'अब पछताए होत क्या, जब चिड़ियां चुग गई खेत' अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है ..l