अमर उजाला
Sat, 17 January 2026
अमिताभ बच्चन को जब भी काम से इतर वक्त मिलता है तो वह अपनी मन की बातों को ब्लाॅग में लिखते हैं। फैंस के साथ साझा करते हैं।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में कुछ खास बातों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि उन्हें किस बात का सबसे ज्यादा अफसोस है।
बिग बी अपने ब्लॉग में लिखते हैं, ‘हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जो सीखना जरूरी था, वह कई साल पहले सीख लेना जाना चाहिए था।’ अमिताभ यह भी मानते हैं कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और उनकी ऊर्जा, सीखने की इच्छा उम्र के साथ कम हो चुकी है।
फिर अमिताभ आगे कहते हैं, ‘अगर आपको आज कोई काम नहीं आता है तो आप एक्सपर्ट्स को हायर कर सकते हैं। इसे आउटसोर्सिंग कहते हैं।’
आगे बिग बी सलाह देते हैं, ‘काम इसलिए न छोड़ें, क्योंकि आपको वह नहीं आता। उसे हायरिंग प्रोसेस के जरिए करवा लें। यह सब थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड है लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाता है।’
अमिताभ बच्चन चैट जीपीटी से जुड़ा एक्सपीरियंस भी बताते हैं। वह ब्लॉग में लिखते हैं, ‘ChatGPT पर सवाल डाला और कुछ ही सेकंड में जवाब सामने था। यह भी बड़ा कमाल है।' इस तरह अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे वह नए तरीके से अपना काम अब करने लगे हैं।
बिग बी के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ‘केबीसी 17’ शो खत्म किया है। इन दिनों वह घर पर आराम फरमा रहे हैं।
'धुरंधर' के सामने कैसी रही 'हैप्पी पटेल' की बोहनी? जानिए ओपनिंग डे की कमाई