अमरीश पुरी के यादगार किरदार दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है, जानते हैं उनके शानदार रोल के बारे में वर्ष 1987 में आई फिल्म 'मि. इंडिया' में खलनायक 'मोगैंबो' के किरदार में अमरीश पुरी काफी दमदार नजर आए थे वर्ष 1986 में आई फिल्म 'नगीना' के खतरनाक तांत्रिक 'भैरोनाथ' को कौन भूल सकता है? फिल्म 'करन अर्जुन' में दमदार 'ठाकुर दुर्जन सिंह' का किरदार तो आपको याद ही होगा सुपरहिट फिल्म 'कोयला' में अमरीश पुरी ने 'राजा साहब' का नेगेटिव रोल किया था फिल्म 'तहलका' का पावरफुल विलन जनरल डॉन्ग आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है फिल्म 'सौदागर' में अमरीश पुरी ने अपने किरदार चुनिया के लिए खूब तारीफ बटोरी थी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में इन्होंने काजोल के सख्त मिजाज पिता बलदेव सिंह का रोल निभाया था फिल्म 'परदेस' में भी किशोरी लाल की भूमिका में वह शानदार नजर आए फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में एक्टर ने अमीषा पटेल के गुस्सैल पिता अशरफ अली का रोल निभाया था फिल्म 'नायक' में अमरीश पुरी एक खतरनाक अनपढ़ मंत्री 'बलराज चौहान' के रोल में नजर आए थे एंटरटेनमेंट