अमर उजाला
Sat, 26 July 2025
एमी जैक्सन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर पति संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।
एमी जैक्सन पति संग अपनी दोस्त की शादी में नजर आ रही हैं।
दोस्त की शादी से पहले एमी जैक्सन ने पार्टी की। वह मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं।
एमी जैक्सन ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है, ‘जेन, तुम्हारी मेड ऑफ ऑनर बनना सिर्फ एक सम्मान नहीं था, यह मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था।’
एमी जैक्सन अपनी दोस्त के लिए आगे लिखती हैं, ‘जेन तुमको इतना खुश देखना, मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
एमी के फैंस ने भी उनके लुक, हेयरस्टाइल की तारीफ की है। एमी की दोस्त को भी शादी की बधाई दी है। एक यूजर लिखती है, ‘आपकी ड्रेस कमाल की है।’
एमी जैक्सन के करियर फ्रंट की बात करें वह पिछले साल हिंदी फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आईं।
'सैयारा' के कलेक्शन से गदगद अहान पांडे, दर्शकों को कहा शुक्रिया