शादी से पहले एमी जैक्सन ने साझा कीं अपनी खूबसूरत तस्वीरें एमी जैक्सन जल्द ही ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ इटली में शादी करेंगी एमी अपने ससुराल वालों और बेटे एंड्रियास के साथ प्राइवेट जेट से इटली पहुंच भी गई हैं। इस कपल ने इटली के अमाल्फी कोस्ट को वेडिंग वेन्यू चुना है। इटली पहुंचने के बाद अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं इन फोटोज में वह सफेद रंग की डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं एमी का लुक 60 के दशक की अभिनेत्रियों के लुक से प्रेरित है एंटर