अपने दोस्त का प्रपोजल लेकर सोनम के पास पहुंचे थे आनंद मशहूर भारतीय बिजनेसमैन आनंद आहूजा का आज जन्मदिन है 29 जुलाई 1983 को दिल्ली में जन्मे आनंद अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं, इसके अलावा वह एक क्लोदिंग ब्रांड के भी मालिक हैं निजी जिंदगी की बात करें तो आनंद की शादी अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर से हुई है मई 2018 में दोनों विवाह बंधन में बंधे और कपल के एक बेटा वायु है रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद अपने दोस्त का प्रपोजल लेकर सोनम कपूर से बात करने पहुंचे थे, लेकिन खुद ही उनके प्यार में पड़ गए इसके बाद आनंद ने एक रोज सोनम को मैसेज करके प्रपोज किया, दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर बात शादी तक पहुंची --