अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
हाल ही में जान्हवी कपूर की दोस्त अनन्या बिरला ने एक शानदार गिफ्ट लैम्बॉर्गिनी कार में रखकर एक्ट्रेस के लिए भेजा।
अनन्या बिरला ने एक्ट्रेस को पर्पल कलर की लैम्बॉर्गिनी कार में एक गिफ्ट रखकर भेजा है। करोड़ों की कीमत वाली इस कार पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया।
इस कार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। कई लोगों को इस कार को देखकर एक पुरानी बॉलीवुड फिल्म की याद आ गई।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जान्हवी को जो गिफ्ट लैम्बॉर्गिनी कार में रखकर दिया गया है, बिल्कुल वैसी ही कार फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में दिखाई गई थी।
जान्हवी इस गिफ्ट और लैम्बॉर्गिनी कार के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।
करियर फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म 'परम सुंदरी' कर रही हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है।
सलमान की ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? ‘एम्पुरान’-‘छावा’ ने की कितनी कमाई