अमर उजाला
Sun, 5 October 2025
अनन्या पांडे अक्सर ही अपने लुक, वेकेशन फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
रविवार को भी अनन्या ने ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस में अपनी कुछ गॉर्जियस फोटोज शेयर की हैं।
अनन्या के लुक, स्टाइल के फैंस भी दीवाने नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने अनन्या की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है।
एक यूजर ने अनन्या की फोटोज पर कमेंट किया, ‘क्वीन’। एक अन्य यूजर ने अनन्या की खूबसूरती को सराहा और लिखा, ‘ब्यूटी + क्यूटनेस का मेल है, अनन्या पांडे।’
अनन्या पांडे ने पेरिस से अपनी तस्वीरें साझा की हैं। वह बिजनेस ऑफ फैशन इवेंट में शामिल होने फ्रांस पहुंची हैं।
अनन्या पांडे को बिजनेस ऑफ फैशन 500 लिस्ट में इस साल जगह मिली है। इस अचीवमेंट से अनन्या काफी खुश हैं। इस बात का जिक्र वह अपनी पोस्ट में भी करती हैं।
अनन्या पांडे के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’में नजर आएंगी।
हॉलीवुड सेलेब्स संग अबू धाबी में बास्केटबॉल मैच एंज्वॉय करते दिखे रणवीर