अमर उजाला
Thu, 30 October 2025
अनन्या पांडे ने गुरुवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
अनन्या पांडे ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
अनन्या पांडे के जन्मदिन पर दोस्त सुहाना खान, कजिन भाई और ‘सैयारा’ फेम एक्टर अरहान पांडे भी नजर आया।
मां भावना पांडे के साथ एक प्यारी तस्वीर अनन्या ने शेयर की है।
तस्वीरों में बर्थ डे गर्ल अनन्या ने सफेद रंग का टॉप, मिनी स्कर्ट पहनी है।
करण जौहर और जोया अख्तर ने अनन्या की पोस्ट पर उन्हें बर्थ डे विश किया है।
अनन्या ने बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करने के साथ ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कैप्शन भी लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और बर्थ डे विशेज के लिए शुक्रिया।’
अनन्या के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और ‘चांद मेरा दिल’ कर रही हैं।
सोनम बाजवा की मुस्कान ने जीता फैंस के दिल का चैन