'ड्रीम गर्ल 2' की 'पूजा' से अनन्या को होती है जलन अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाली हैं फिल्म से आयुष्मान के किरदार 'पुजा' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है अब अनन्या ने खुलासा किया है कि 'पूजा' के किरदार से उन्हें बहुत जलन होती है और सेट पर उनकी 'पूजा' से लड़ाई भी होती थी आयुष्मान ने कहा कि 'पूजा' की प्रेरणा अनन्या से मिली है, 'पूजा' अनन्या के लुक के बेंचमार्क को छूना चाहती थी अनन्या ने कहा कि 'पूजा' उस बेंचमार्क को छू चुकी है और उससे भी आगे निकल चुकी है अनन्या ने कहा कि 'पूजा' और मेरे बीच सेट पर बहुत सारी कैटफाइट्स होती थीं, मैं आयुष्मान से तभी बात करती थी, जब वह करम बनकर सेट पर आते थे अनन्या ने आगे कहा कि जब आयुष्मान सेट पर 'पूजा' के रूप में थे तो मैं न तो उसकी तरफ देखती थी और न ही उनसे बात करती थी अनन्या, पूजा