अनिल अंबानी-टीना की पुरानी तस्वीरें देखीं क्या? आज हम आपको अनिल अंबानी और टीना अंबानी की पुरानी तस्वीरों का दीदार कराते हैं बता दें कि अनिल अंबानी, धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं और मुकेश अंबानी के छोटे भाई वहीं उनकी पत्नी टीना अंबानी अपने दौर की सुपरस्टार रह चुकी हैं अनिल अंबानी ने पहली बार एक शादी समारोह में टीना को देखा था और देखते ही दिल दे बैठे थे टीना और अनिल अंबानी साल 1991 में विवाह बंधन में बंधे 11 फरवरी 1957 को जन्मी टीना ने 21 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में दस्तक दे दी थी अनिल शुरुआती दौर में अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी और पिता के साथ काम देखा करते थे पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद दोनों भाइयों का बंटवारा हो गया और अब दोनों अलग-अलग रहते हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल 1.7 बिलियन डॉलर के मालिक हैं ----------