अमर उजाला
Wed, 7 February 2024
सोनम कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं
अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में चलती हैं
आपको बता दें कि अभिनेत्री के पिता अनिल कपूर को उनके नाम का मतलब नहीं पता था फिर भी उन्होंने बेटी का नाम सोनम रखा था
अनिल ने बताया कि वे लद्दाख में जोशीले फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वहां एक लड़की का नाम सोनम था
अनिल ने बताया कि वह लड़की बहुत ही प्यारी और मासूम थी और दिव्यांग भी थी
अभिनेता ने खुलासा किया उन्होंने उसी समय तय कर लिया था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वे उसका नाम सोनम ही रखेंगे, लद्दाखी में सोनम का नाम लकी होता है
बेटे अबराम के साथ फुटबॉल खेलते दिखे शाहरुख, वीडियो वायरल