पत्नी सुनीता ने अनिल कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने बीते दिन 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया है इस मौके पर एनिमल अभिनेता को सभी ने जन्मदिन की ढ़ेरों बधाईयां दीं अनिल कपूर को पत्नी सुनीता से बर्थडे की सबसे प्यारी शुभकामनाएं मिलीं सुनीता कपूर ने अनिल के बर्थडे के एक दिन बाद उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है अनिल कपूर की कई तस्वीरें साझा कर सुनीता ने प्यारभरा कैप्शन लिखा है उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बडे पति, एक दिन देर से, लेकिन मैं आपको हर एक पल, घंटे, दिन और हमेशा सेलिब्रेट करती हूं' .....