स्टंटमैन हुआ घायल, मदद न करने पर बॉबी हुए ट्रोल बॉबी देओल एक एड शूट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं दरअसल, शूट के दौरान फाइट सीन में स्टंटमैन की मदद न करने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है वीडियो शूट के दौरान बॉबी एक शख्स से लड़ते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद वह फ्लिप मारता हुआ बेंच पर गिरता है इसके बाद वह स्टंटमैन काफी समय तक वहां से नहीं उठता, क्रू के दूसरे सदस्य उसे आकर उठाते हैं ऐसे में लोग यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि बॉबी ने उनकी मदद क्यों नहीं की बता दें कि बॉबी जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क