अमर उजाला
Fri, 29 December 2023
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर आईं
अब रश्मिका ने इंडस्ट्री में अपने सात साल पूरे कर लिए हैं, जिसके लिए अभिनेत्री ने आभार व्यक्त किया
अपनी तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने करियर में सही विकल्प चुनने के बारे में बात की
रश्मिका ने लिखा- कभी-कभी आप बस रुकें और सोचें, लानत है, ये सब कैसे, कब और क्यों हुआ और मुझे बहुत खुशी है कि ये सब हुआ
मैं आभारी और खुश हूं, ये वो सब कुछ है, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है, मुझे इसका एहसास नहीं होता
मैं किसी ऐसी चीज की ओर भागती रहती, जो मुझे पता भी नहीं है, लेकिन सही लोगों के साथ होने से आपको एहसास होता है कि आपको रुकना चाहिए
आपको महसूस करना चाहिए कि यह वही चीज है, जिसके बारे में आप सपना देखते हुए बड़े हुए थे
वर्षभर सोशल मीडिया पर छाई रहीं भोजपुरी की ये हसीनाएं