हिंदी में सबसे तेज 100 करोड़ तक पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बनी एनिमल रणबीर कपूर की एनिमल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं रणबीर कपूर की यह सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है इस बीच फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है हिंदी भाषा में यह फिल्म सबसे तेज 100 करोड़ तक पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है फिल्म ने हिंदी भाषा में महज दो दिनों में 113.12 करोड़ का कलेक्शन किया है एंटरटेनमेंट डेस्क