धीमी पड़ी एनिमल की रफ्तार, 18वें दिन हुई इतनी कमाई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक जबर्दस्त कमाई की है यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है रणबीर समेत सभी कलाकारों की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई है हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने चार करोड़ चार लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 516.48 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क