एनिमल की कमाई पर लगा ब्रेक, कुछ ऐसा रहा शनिवार का हाल रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस ए लिस्टर फिल्म ने शुरुआती दिनों में बंपर कमाई की फिल्म ने अपनी रिलीज के 22 दिन में भारत में 532.44 करोड़ रुपये की कमाई की हालांकि, फिल्म की 23वें दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है मूवी ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया इस तरह 'एनिमल' की 23 दिन की कुल कमाई 534.28 करोड़ रुपये हो गई है सीटिए