एनिमल का तूफान जारी, तीसरे दिन पहुंची 200 करोड़ के पार एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है टिकट खिड़की पर फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं पहले दिन फिल्म ने 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया था दूसरे दिन फिल्म ने 66.27 करोड़ का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 71 करोड़ का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 201.07 हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क