एक महीने बाद भी एनिमल का जलवा बरकरार, नए साल पर की इतनी कमाई रणबीर कपूर की 'एनिमल' एक दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया जा रहा है 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अभिनय प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई है संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई धीमी हुई, लेकिन नए साल के आते ही 'एनिमल' के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई 'एनिमल' ने नए साल के मौके पर आज 32वें दिन एक करोड़ 17 लाख की कमाई की है इस तरह से फिल्म ने अब तक 546 करोड़ की कमाई कर ली है .....