एनिमल की रफ्तार और तेज, शनिवार को की बंपर कमाई रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं फिल्म की रिलीज को नौ दिन पूरे हो गए हैं, बावजूद इसके इसका जलवा बरकरार है बंपर ओपनिंग लेने वाली संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है मूवी ने अपनी रिलीज के आठ दिन में भारत में 360.53 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं, शनिवार को इसने भारत में 24.52 करोड़ रुपये की कमाई की है इस तरह 'एनिमल' का नौ दिन का कुल कलेक्शन 385.05 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए