अब थमने लगा एनिमल का तूफान, 19वें दिन हुई इतनी कमाई रणबीर कपूर की एनिमल ने टिकट खिड़की पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं रणबीर कपूर ने इस फिल्म से सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया है हालांकि, दो हफ्ते के दमदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की रफ्तार अब थमने लगी है 18वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 68 लाख का कलेक्शन किया था वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 523.07 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क