अमर उजाला
Thu, 8 February 2024
फिल्म एनिमल की आलोचना में शाहरुख खान का नाम भी शामिल रहा है
अभिनेता ने बिना नाम लिए फिल्म की चुटकी ली थी
अब संदीप रेड्डी वांगा ने शाहरुख की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी हैं
संदीप ने कहा, 'लोगों को यह बात समझ ही नहीं आती है कि ग्लोरिफिकेशन का मतलब क्या होता है, लोगों को लगता है कि अंत में हीरो आएगा और लेक्चर देगा, जहां वो अपनी सारी गलतियां मान लेगा, वो उम्मीद करेंगे कि अब ये कुत्ते की मौत मर जाए'
शाहरुख पर तंज करते हुए संदीप ने कहा, 'आप ऐसा करके बस सामने वाले को खुश कर रहे हैं, नॉर्मल लोग तो छोड़िए बड़े- बड़े स्टार्स को भी ये बात समझ नहीं आती'
शाहरुख ने अपने बयान में कहा था, 'अगर मैं बुरे इंसान का किरदार निभाता हूं, तो मैं ये बात पक्का करता हूं कि वो कुत्ते की मौत मरे, क्योंकि मुझे लगता है कि अच्छाई ही अच्छाई को बढ़ावा देती है और बुराई को एक लात पड़नी चाहिए'
हुस्न परी बनीं जान्हवी, रेड गाउन में लगाया बोल्डनेस का तड़का