'एनिमल' के इन 10 विवादित दृश्यों पर मचा है कोहराम, आप भी जानें
अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
स्कूली दिनों में रणविजय (रणबीर कपूर) अपनी बहन के कॉलेज में बंदूक लेकर पहुंच जाता है और ताबड़तोड़ गोलीबारी करता है, बहन की रैगिंग करने वालों को सबक सिखाने के लिए वह ऐसा करता है
Image Credit : सोशल मीडिया
पत्नी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) के अलावा दूसरी महिला जोया (तृप्ति डिमरी) के साथ संबंध बनाता है, इसके अलावा जोया से प्रेम का प्रमाण मांगते हुए रणविजय अपने जूते चाटने को कहता है
Image Credit : सोशल मीडिया
अबरार (बॉबी देओल) से बदला लेने जाते वक्त रणविजय पत्नी गीतांजलि से कहता है, 'अगर मैं लौटकर न आऊं तो दूसरी शादी मत करना', इस डायलॉग के चलते फिल्म को स्त्रीद्वेषी बताया जा रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
रणविजय फिल्म में गीतांजलि से कहता है, 'आप महीने में चार पैड बदलती हैं और उस पर ड्रामा करती हैं, यहां मैं एक दिन में 50 पैड बदल रहा हूं'
Image Credit : सोशल मीडिया
एनिमल के सबसे चर्चित सीन में से एक में रणबीर कपूर दिल की सर्जरी के बाद पूरी तरह से न्यूड हो जाते हैं और लॉन में घूमते नजर आते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
रणविजय एक सीन में गीतांजलि के पेल्विस साइज पर टिप्पणी करता हुआ कहता है, 'आप स्वस्थ बच्चों को जन्म देंगी'...इस डायलॉग की कड़ी आलोचना हो रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म के एक दृश्य में रश्मिका हाउसहेल्प के सामने ही रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट होती नजर आती हैं, इस पर भी काफी हंगामा है, साथ ही एक जगह वे रश्मिका के इनरवियर की इलास्टिक को कई बार इस तरह खींचते हैं कि उन्हें चोट पहुंचती है
Image Credit : सोशल मीडिया
अबरार (बॉबी देओल) एक सीन में अपनी तीसरी शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन के साथ मैरिटल रेप करते हैं, उनका हिंसक रूप विचलित कर देने वाला है
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म में एक जगह गीतांजलि पति रणविजय के पिता के प्रति प्यार पर झल्लाती हैं, जिससे रणविजय नाराज होकर पत्नी पर बंदूक तान देता है....दर्शकों को रणबीर का आक्रामक पति वाला ये रूप पसंद नहीं आया है
Image Credit : सोशल मीडिया
विद्युत की बोल्ड तस्वीरों की राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ