रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, इसमें उनके किरदार की तुलना 'सूर्यवंशम' के हीरा ठाकुर से हो रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, कुछ दर्शकों को उनका रोल पसंद नहीं आया और ऐसे में उन्हें 'सूर्यवंशम' के संस्कारी हीरा ठाकुर याद आ रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोग 'सूर्यवंशम' के हीरा ठाकुर की तुलना 'एनिमल' के रणविजय से कर रहे हैं और हीरा ठाकुर को संस्कारी बता रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
यूजर्स कह रहे हैं, 'रणविजय सिंह बलबीर पिताजी के लिए लोगों को मारते हैं, जबकि हीरा ठाकुर पिता का दिल जीतने के लिए मेहनत करते हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
'रणविजय अपनी पत्नी को मारते हैं और किसी और से भी उनका अफेयर है, जबकि हीरा ठाकुर पत्नी को आईएएस बनवाते हैं और उनकी इज्जत करते हैं.. पत्नी के लिए वे अपनी एक्स को भी भाव नहीं देते'
Image Credit : सोशल मीडिया
'रणविजय पिताजी के सामने दारू पीता है, स्मोकिंग करता है, जबकि हीरा ठाकुर अपने पिता के सामने चाय और कॉफी तक नहीं पीते'
Image Credit : सोशल मीडिया
'रणविजय पिता के पैसे से ली गई प्लेन पर अय्याशी करता है, जबकि हीरा ठाकुर अपनी मेहनत से बस लेकर भानु प्रताप ट्रैवल शुरू करते हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
'एनिमल' की आलोचना देख, सलमान ने दी 'टाइगर- 3' देखने की हिदायत