16वें दिन एनिमल का धमाल, सैम बहादुर का जलवा भी कायम रणबीर कपूर की एनिमल लोगों को खूब पसंद आ रही है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिख रही है 16वें दिन फिल्म ने 12.84 करोड़ के कलेक्शन के साथ कुल 497.98 करोड़ की कमाई कर ली वहीं, सैम बहादुर को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं फिल्म ने तीसरे शनिवार को चार करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया था अब फिल्म की कुल कमाई 71.6 करोड़ हो चुकी है एंटरटेनमेंट डेस्क