अब थमने लगी एनिमल की रफ्तार, सैम बहादुर की पकड़ बरकरार रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है टिकट खिड़की पर यह कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही है हालांकि, अब इस फिल्म की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है 15वें दिन फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख के कलेक्शन के साथ कुल 484.34 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं, सैम बहादुर अब भी मजबूती के साथ टिकी हुई है फिल्म ने 15वें दिन दो करोड़ 25 लाख के कारोबार के साथ अब तक कुल 66.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है Ent